
इटावा क्रिकेट प्रतियोगिता 730 खिलाड़ियों के साथ शुरू
ख़बर संक्षेप में
इटावा में 70वीं जिला स्तरीय शिक्षा विभाग अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 46 स्कूलों के 730 खिलाड़ियों के साथ शुरू हो गया। 20 सितंबर को स्कूल ऑफ जॉय एंड हैप्पीनेस के मैदान में शुरू हुई यह प्रतियोगिता 23 सितंबर तक चलेगी। उद्घाटन के दिन आठ मैच खेले गए, जिसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।