लखनऊ भर में गणेशोत्सव के कार्यक्रम
ख़बर संक्षेप में
बशीरतगंज में पिपल वाली गली में रात 8 बजे गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कल्याणपुर में दीपक पार्क में शाम 7 बजे आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम है। झुलेपार्क में शाम 7 बजे गणेशोत्सव का कार्यक्रम है। पेपरमिल कॉलोनी स्थित अक्षयवर मल पार्क में शाम 7 बजे गणेश उत्सव का आयोजन किया गया है। हजरतगंज स्थित रॉयल कैफे में दोपहर 12 बजे विनोद बिहारी की स्मृति में श्रद्धांजलि पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।