तेलिबाग चौराहे पर डंपर से कुचला राजमिस्त्री
ख़बर संक्षेप में
तेलिबाग चौराहे पर रविवार सुबह 9:45 बजे नगर निगम के डंपर से कुचलकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। मजदूर और राजमिस्त्री काम पर जुटे थे, तभी तेज रफ्तार से गुजरते हुए डंपर ने कुचल दिया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।