
अयोध्या में दो बाइक की आमने सामने टक्कर, दो युवकों की मौत
ख़बर संक्षेप में
इटौरा गांव के पास दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें 25 वर्षीय आदित्य उर्फ बंटी और प्रिंस यादव उर्फ रिशु की मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार में हाहाकार मच गया और गांव में मातम छा गया। पुलिस जानकारी जुटा रही है और परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करेगी।