
योगी आदित्यनाथ सुभारती विश्वविद्यालय में युवाओं से जुड़ेंगे
ख़बर संक्षेप में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या सभागार में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का मेरठ में लगभग पांच घंटे का प्रवास होगा। शक्ति केंद्र के समन्वयकों के लिए अलग से जर्मन हैंगर तैयार किया गया है। युवा संवाद के बाद समन्वयकों का सम्मेलन होगा।