
पिकअप ट्रक नर्धारी पुलिया के पास पलटा, चालक की मौत
ख़बर संक्षेप में
नर्धारी पुलिया के पास श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक पिकअप ट्रक ओवरटेक करने जा रहे ट्रक से टकराकर पलट गया। इस हादसे में चालक रामकुमार मांडा की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। सभी घायल मृतक के रिश्तेदार हैं।