राधा अष्टमी पर बच्चा पार्क में यज्ञ व भंडारा किया गया
ख़बर संक्षेप में
राधा अष्टमी पर बच्चा पार्क में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप प्रतिमा परिसर में यज्ञ व भंडारा किया गया। डॉ. सोम प्रताप गहलोत ने यज्ञ किया। मुख्य यजमान के रूप में अलका रानी चौहान ने यज्ञ किया। यज्ञ के बाद कढ़ी चावल का भंडारा किया गया। दयानंद शिशु सदन में देवेन्द्र गोयल की स्मृति में कार्यक्रम भी किया गया। 103 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। 101 तुलसी के पौधे के साथ दो कंप्यूटर वितरित किए गए।