
फर्जी लीज मामले में हनुमानगढ़ विधायक गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
फर्जी लीज जारी करने के 23 साल पुराने मामले में हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को सीआईडी-सीबी ने गिरफ्तार किया। सीकर जिले में कांग्रेस पार्षदों को उठाने की कोशिश में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। अलवर के गोविंदगढ़ में थ्रेशर से कटने से युवती की मौत हो गई।