
27 सितंबर को झालावाड़ के श्री हरिश्चंद्र राजपूत छात्रावास में महाराजा राणा हरिश्चंद्र सिंह की जयंती और छात्रावास की वर्षगांठ मनाई जाएगी।
ख़बर संक्षेप में
27 सितंबर को झालावाड़ के श्री हरिश्चंद्र राजपूत छात्रावास में महाराजा राणा श्री हरिश्चंद्र सिंह की जयंती और छात्रावास की वर्षगांठ मनाई जाएगी। 20 सितंबर को बैठक कर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में कमेटी अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह झाला की अध्यक्षता रही। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। 25 सितंबर तक योग्य छात्र-छात्राओं को दस्तावेज जमा करने होंगे।