
बाइक की टक्कर में महिला की मौत, थाने में हंगामा
ख़बर संक्षेप में
बरहान थाना क्षेत्र के बैनी-खांडा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ठेकरी गांव की एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव के साथ प्रदर्शन किया और पुलिस पर बाइक सवार के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। एसपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने आरोपी सवार को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।