
झज्जर में खारे पानी की जमीन को झींगा फार्म में बदला किसान
ख़बर संक्षेप में
कुटानी गांव के किसान श्याम पाल चौहान ने तकनीकी प्रशिक्षण के बाद भटेरा की खारे पानी से प्रभावित जमीन को झींगा फार्म में बदल दिया। 2 हेक्टेयर में 40 लाख रुपये के निवेश से 18 टन से 20 टन तक उत्पादन बढ़ गया। इस उद्यम से अब उनके परिवार को सालाना 15.90 से 17 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त होती है।