
मनिया नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव कल कांग्रेस के बृजेश कुमार और भाजपा की मनीषा कोली के बीच मुकाबला
ख़बर संक्षेप में
मनिया नगरपालिका में कल अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के बृजेश कुमार और भाजपा की मनीषा कोली के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नगर क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन बाद में नतीजे घोषित किए जाएंगे।