
अरनिया, नैनवा में तालाब वाले बाबा का मेला शुरू
ख़बर संक्षेप में
नैनवा तहसील के बुन्दी ग्राम पंचायत बम्बुली के अरनिया गांव में तालाब वाले बाबा का विशाल मेला शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से लगने वाला यह मेला 23 सितंबर तक चलेगा। बाबा के दर्शन से फोड़े, फुंसी, बिच्छू का डंक, चेचक, सांप का डंक व शरीर के अन्य दर्द ठीक हो जाते हैं। बाबा की शक्ति से हर साल बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं।