
एनएच-48 पर बरौठी के पास पांच लाख रुपये की अवैध शराब के साथ लग्जरी कार जब्त
ख़बर संक्षेप में
एनएच-48 पर बरौठी के पास आबकारी टीम की नाकाबंदी के बाद पांच लाख रुपये की अवैध शराब से लदी लग्जरी कार जब्त की गई। टीम ने गाड़ी रोकने की कोशिश की तो चालक फरार हो गया और गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट मिली। जब्त शराब में पंजाब में बनी 60 कार्टन अंग्रेजी अवैध शराब शामिल है।