
गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र में गौ संजीवनी पुस्तक का विमोचन
ख़बर संक्षेप में
दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र में तीन दिवसीय गौ-विमर्श सभा का समापन डॉ. मुलगेट्टी शिवराम द्वारा 'गौ संजीवनी' के सामूहिक विमोचन के साथ संपन्न हुआ। दूसरे दिन अग्निहोत्र व गौ पूजा के साथ स्वामी भास्करानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। भैयाजी जोशी ने गौ सेवा कार्यकर्ताओं व गौशाला संचालकों का मार्गदर्शन किया। प्राकृतिक खेती व पंचगव्य पर चर्चा हुई।