
उकलाना मंडी में फर्नीचर शोरूम में लगी आग से फर्नीचर जलकर खाक
ख़बर संक्षेप में
हिसार के उकलाना मंडी में फर्नीचर शोरूम में आग लग गई, जिसमें ऊपरी मंजिलों पर रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। उकलाना और भूना के दमकलकर्मी पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।