
यूपी के युवा होंगे शंघाई 2026 में
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश के दो युवा कैफ़ खान और रुद्र प्रताप वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये युवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्रमशः कार पेंटिंग और कंक्रीट निर्माण में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 प्रतियोगिता 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई में आयोजित की जाएगी।