
वाराणसी में मुठभेड़ में नक्सली कमांडर मारा गया
ख़बर संक्षेप में
वाराणसी के रामनगर इलाके में एटीएस और पुलिस के संयुक्त अभियान में नक्सली कमांडर बृजेश मारा गया। मुगलसराय की ओर उसकी आवाजाही की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ हुई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में बृजेश को गोली लगी और वह सड़क पर गिर गया।