
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा
ख़बर संक्षेप में
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर उत्साह है और 6 अक्टूबर को स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। पांच मैचों की श्रृंखला के इस मैच के लिए ऑनलाइन टिकट 399 रुपये से लेकर 13,500 रुपये तक के हैं।