सरकारी महिला महाविद्यालय सिटी में स्वच्छ भारत प्रतियोगिता आयोजित
ख़बर संक्षेप में
सरकारी महिला महाविद्यालय सिटी में 'स्वच्छ भारत' पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्राचार्या सुमन सिरोही ने किया तथा एनएसएस एवं इको क्लब की इकाइयों ने सहयोग प्रदान किया। सिटी टीम लीडर अभिषेक एवं उनकी आईसीटी टीम ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।