
कानपुर: पुलिस थाना के पास मोतीझील चौराहे पर युवक की पिटाई
ख़बर संक्षेप में
कानपुर में स्वरूप नगर थाना के पास मोतीझील चौराहे पर पुलिस की गैरमौजूदगी में चार से पांच लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पिटाई से जाम लग गया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।