टोंक जिला स्कूल बालिका खेल प्रतियोगिता का आज उद्घाटन
ख़बर संक्षेप में
वनस्थली विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आज 70वीं टोंक जिला स्तरीय स्कूल बालिका खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट और तैराकी के चार दिवसीय प्रतियोगिता में 15 टीमों की लगभग 100 छात्राओं के बीच प्रतियोगिता होगी। क्रिकेट के लिए 17 और 19 वर्ष के आयु वर्ग के बीच और तैराकी में 14, 17 और 19 वर्ष के आयु वर्ग के बीच प्रतियोगिता होगी।