वीर तेजाजी महाराज का मेला 21 सितंबर से शुरू होगा
ख़बर संक्षेप में
वीर तेजाजी महाराज का वार्षिक मेला 21 सितंबर को लगेगा। मंदिर परिसर में सफाई, रंगरोगन और बिजली की सजावट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर की मुख्य सड़कों से रविवार शाम को भव्य बिंदराव निकाला जाएगा। सोमवार को सितारामजी मंदिर से शाली ग्रामजी का विमान आएगा। फूल बंगले की झांकी सजाई जाएगी।