खुर्रमनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या
ख़बर संक्षेप में
खुर्रमनगर की 65 वर्षीय महिला चिदान का गला रेता हुआ मृत अवस्था में उसके कमरे से बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि किसी करीबी का हाथ है। घटनास्थल पर दो चाकू और छत का दरवाजा खुला था। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गांव में संपत्ति विवाद और दुश्मनी की जांच के लिए चार टीमें लगी हुई हैं।