
ओमवीर सिंह राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
ख़बर संक्षेप में
प्रो. ओमवीर सिंह ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शिक्षक संघ के चुनाव में 152 वोट पाकर अध्यक्ष पद हासिल किया। चार जिलों के शिक्षकों ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल 364 मतदाताओं ने मतदान किया। विशाल यादव को महासचिव के लिए 247 वोट मिले। वहीं, डॉ. रामकृष्ण पांडेय 286 वोट पाकर उपाध्यक्ष बने।