
पंचायत भवन भुगतान में गड़बड़ी के मामले में पूर्व ग्राम प्रधान पर केस दर्ज
ख़बर संक्षेप में
पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू और तत्कालीन सचिव सुरेंद्र यादव के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। खुटाहाणा गांव के अमित पांडेय ने पंचायत भवन का निर्माण किए बिना फर्जी जॉब कार्ड और मास्टर रोल से 25,326 रुपये का भुगतान करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस निर्माण और भुगतान से जुड़े रिकार्ड की जांच करेगी। पंचायत भवन निर्माण और मनरेगा कार्य में गड़बड़ी से खुटाहाणा गांव के निवासी परेशान हैं। जांच उप निरीक्षक रामप्रताप सिंह करेंगे।