
निषाद पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से सीट की मांग की
ख़बर संक्षेप में
कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी उन सीटों पर बीजेपी से टिकट मांग रही है जहां पार्टी कभी नहीं जीती और जहां निषाद और बिंद समुदाय का वर्चस्व है। निषाद समुदाय को पिछली सपा, कांग्रेस और बसपा सरकारों में उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिले। डॉ. निषाद ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने के लिए बीजेपी के प्रदेश प्रभारी संजय तावड़े से मुलाकात की।