
गोंडा किसान ने अमरूद के बाग में करेला उगाया
ख़बर संक्षेप में
गोंडा के एक किसान सर्वेश तिवारी ने अपने अमरूद के बाग में 4 बीघा जमीन पर अमरूद के पौधों के बीच करेला उगाना शुरू किया। 45 दिन बाद करेला में फल लगने शुरू हो गया है, जिससे उन्हें सामान्य से पहले ही आय प्राप्त हो रही है। उनका कहना है कि अमरूद को पकने में अधिक समय लगता है।