
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने खोए हुए 104 फोन बरामद किए
ख़बर संक्षेप में
कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस के सर्विलांस सेल ने मिशन सहयोग के तहत 104 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। ग्रेटर नोएडा में लोगों ने अपने खोए हुए फोन बरामद होने पर आभार व्यक्त किया। बरामद किए गए फोन की कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपए है।