
अलवर के मॉल की दुकान से 30 हजार रुपए के कपड़े चोर चुरा ले गए
ख़बर संक्षेप में
अलवर के क्रॉस पॉइंट मॉल की दुकान ए-12 से चोर 25 से 30 हजार रुपए के कपड़े चुरा ले गए। चोर जींस और टी-शर्ट पहनकर ले गए। दुकान का मालिक शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे निकला था और शनिवार को पड़ोस के दुकानदार को चोरी का पता चला। चोर दुकान में घुसने के लिए एल्युमीनियम के गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे।