
शुक्रगंज: गगनीखेड़ा झील में 80 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
ख़बर संक्षेप में
गगनीखेड़ा झील में 80 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। 'गणपति बप्पा मोरया' का नारा लगाते हुए भावुक नेत्रों से गजानन को विदाई दी गई। वार्षिक गणेश महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आदर्श नगर रामगाली, कंचन नगर समेत कई इलाकों के लोगों ने हिस्सा लिया। विसर्जन स्थल के आसपास की दुकानों को हटाकर आयोजन किया गया।