
जगबीर सिंह नाडा अपीलेट पैनल में शामिल
ख़बर संक्षेप में
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान जगबीर सिंह को नाडा के अपीलेट पैनल में शामिल किया गया है। विभव नगर के निवासी जगबीर सिंह ने 1988 के सियोल और 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और इससे पहले नाडा की अनुशासनात्मक समिति में भी अपनी सेवाएं दी थीं। सिंह खेलों को डोपिंग से मुक्त रखने के प्रयास के तहत डोपिंग की सुनवाई करेंगे।