
हिसार में शुरू हुई योग प्रतियोगिता
ख़बर संक्षेप में
हिसार के महाबीर स्टेडियम में आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता शुरू हो रही है। आठ से अट्ठाईस वर्ष की आयु के प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शनिवार और रविवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय लोगों में योग को बढ़ावा देना है।