
रेवाड़ी और रींगस के बीच दो दिन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी
ख़बर संक्षेप में
अलवर स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते 19 से 22 सितंबर तक रेल सेवा बाधित रहेगी, रेवाड़ी से बांदीकुई के बीच आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा प्रदान करने के लिए रेवाड़ी और रींगस के बीच दो दिन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी। स्पेशल ट्रेन 21 और 22 सितंबर को चलेगी।