गहलूइया में जहर पीने से युवती की मौत
ख़बर संक्षेप में
गहलूइया गांव की 24 वर्षीय ममता की शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से गहलूइया के निवासियों में खलबली मची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।