लखनऊ का वार्षिक दिवस समारोह आज
ख़बर संक्षेप में
ऑनरेर कॉलेज लखनऊ का वार्षिक दिवस समारोह महानगर एक्सटेंशन में शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। ओडिशा आर्ट एंड क्राफ्ट की 10 दिवसीय प्रदर्शनी सफेद बारादरी कैसरबाग में दोपहर 2 बजे खुलेगी। इंजीनियर्स भवन रिवर बैंक कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे केमिकल इंजीनियरिंग में एआई पर एक सेमिनार होगा। इंटैक लखनऊ चैप्टर की हेरिटेज फैसिलिटेटर्स की कार्यशाला भागीदारी भवन गोमतीनगर में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। गोमतीनगर स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में शाम 7 बजे दयाशंकर की डायरी का एकल नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।