
घरेलू कलह में पत्नी पर पति की नाक काटने का आरोप
ख़बर संक्षेप में
सुरसा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता साधना पर घरेलू कलह में पति की नाक काटने का आरोप है। उसका कहना है कि घटना के दौरान उसके ससुराल वालों ने उसके हाथ पकड़ लिए थे और घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने से उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।