मेजर ध्यानचंद नगर में सड़क सुधार के लिए 1.70 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत
ख़बर संक्षेप में
बेहतर आधारभूत संरचना की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मेजर ध्यानचंद नगर में सड़क निर्माण और सुधार के लिए 1.70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण का सर्वे कराया गया और पहले चरण में बी-ब्लॉक की तीन सड़कें बनेंगी। उद्यमियों और अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।