
पारा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
पारा में बुद्धेश्वर चौक के पास मंगलवार तड़के एक बाइक पर सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दीपक वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अभिषेक कुमार कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। पारा पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।