
गोंडा में करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
मानकापुर के सुभाषनगर इलाके में एक 19 वर्षीय युवक मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आ गया और मौके पर बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोग उसे मानकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।