
यूपी में 300 करोड़ रुपये से 14,429 प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल करने की तैयारी
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश 300 करोड़ रुपये से 14,429 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल में बदलेगा। प्रत्येक स्कूल में 65 इंच की 4K स्क्रीन, वाई-फाई और 30 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड मिलेगा। कक्षा एक से पांच तक की डिजिटल सामग्री उपलब्ध होगी। शिक्षकों को प्रशिक्षण और तीन साल की हेल्प डेस्क मिलेगी।