
सुभाष यदुवंश को यूपी भाजपा का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया
ख़बर संक्षेप में
पूर्व प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने यदुवंश के नेतृत्व में 6 सह-संयोजकों और 3 सदस्यों वाली नई सोशल मीडिया टीम की घोषणा की। यदुवंश पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे।