
बेहरा वाली माता मंदिर के पास यमुना में अज्ञात युवक का शव मिला
ख़बर संक्षेप में
शुक्रवार को बेहरा वाली माता मंदिर के पास यमुना नदी में एक अज्ञात युवक का शव स्थानीय लोगों को तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया। पुलिस अब मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।