
पारिवारिक जमीन विवाद में युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी
ख़बर संक्षेप में
अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में पारिवारिक जमीन विवाद के चलते एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि जमीन बेचने के लिए लंबे समय से दबाव था और अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वे मिनी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाने की बात कही है।