
धमकी मिलने पर किसान नेता ने सुरक्षा की मांग की
ख़बर संक्षेप में
जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास चौरसिया ने जनप्रतिनिधियों से धमकी मिलने पर जिलाधिकारी से सुरक्षा की मांग की। चौरसिया ने झूठे मुकदमों में फंसाए जाने की आशंका जताते हुए 10 दिन का धरना और छह दिन की भूख हड़ताल की। अपनी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।