
तीन दिन लापता रहने के बाद शारदा नहर में मिला शव
ख़बर संक्षेप में
पारिवारिक विवाद के चलते तीन दिन पहले घर से निकले पुष्पेंद्र उर्फ नीतू का शव तीन दिन बाद शाहजहांपुर में शारदा नहर में मिला। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर व्यापक खोजबीन की थी। बाद में स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की। पुलिस को शक है कि स्कूटर पार्क करने के बाद वह नहर में कूद गया होगा।