
बघेरी खुर्द में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प
ख़बर संक्षेप में
बघेरी खुर्द गांव में आधा बीघा जमीन को लेकर हिंसक झड़प हो गई जिसमें एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झड़प में परिजनों के बीच लाठी-फंसी और पत्थरबाजी हुई। एक पक्ष का कहना था कि दूसरे पक्ष ने कोर्ट के आदेश के बावजूद जबरन खेत जोता। घायलों को अलवर जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।