
गोरखपुर के गांव में हथौड़े से बीएससी के छात्र की हत्या
ख़बर संक्षेप में
जयंतीपुर गांव में बीएससी के एक छात्र की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। 3 हजार की आबादी वाले गांव में न तो किसी ने चीखें सुनीं और न ही किसी संदिग्ध को देखा। पुलिस अब मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप चैट के जरिए हत्यारों का पता लगाते हुए प्रेम प्रसंग के एंगल की जांच कर रही है।