
कानपुर: डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर दवा लिखने वाले ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर
ख़बर संक्षेप में
डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर दवा लिखते हुए वीडियो सामने आने के बाद ड्राइवर देव प्रताप सिंह के खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डॉक्टर रामकेश की भूमिका की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जांच टीम दो दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।