भागवतीपुर के पास कार-बाइक की टक्कर में ट्रांसजेंडर महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
जींद-रोहतक रोड पर भागवतीपुर गांव के पास एक कार ने ट्रांसजेंडर महिला की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने घायल को पीजीआई पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके साथी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।